पुलकित सम्राट ने कैसे दिल्ली से लेकर मुंबई तक का सफर तय किया

बाहर की दुनिया से फिल्मों में आने वाले लोगों की संख्या अब काफी ज्यादा हो गयी है। लेकिन फिर भी राह आसान नहीं है। बहार से बॉलीवुड में आने वाले कई सारे नामों में एक नाम आता है पुलकित सम्राट का। पुलकित सम्राट के परिवार या रिश्तेदार में से किसी का भी बॉलीवुड से कोई सम्बन्ध नहीं रहा है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी कामयाबी हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। तो आइए आज जानते हैं पुलकित सम्राट के बॉलीवुड सफर के बारे में।

जन्म, बचपन और पढ़ाई

29 दिसंबर 1983 को दिल्ली में जन्में पुलकित सम्राट के पापा का रियल स्टेट का बिजनेस है। पुलकित भी दिल्ली में ही पले और बढ़े हैं। मानव स्थली और मोंटफोर्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल में उनकी स्कूलिंग हुई है। जो दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पड़ता है। स्कूलिंग खत्म होने के बाद वो दिल्ली में ही एक एडवर्टाइजिंग कोर्स में एडमिशन लिये। वो दिखने में गुड लुकिंग तो है ही। इसी वजह से वहाँ पर पाँच महीने की पढ़ाई के बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर्स आने लगे। ये ऑफर्स इतने अट्रैक्टिव थे कि इसे अवॉयड नहीं किया जा सकता था। सिर्फ पाँच महीने की पढ़ाई के बाद उन्होंने उस कोर्स को बीच में ही छोड़ दिया और मॉडलिंग करने के लिये मुंबई आ गए। यह 2005 का साल चल रहा था।

मुंबई वाला स्ट्रगल

मॉडलिंग वाला काम ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन इतने से किसका मन भरता है। अब अगला टारगेट था एक्टिंग। एक्टिंग की बारीकियों को सिखने के लिये वो किशोर नामित कपूर का एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किये। किशोर नामित कपूर को मुंबई में एक्टिंग गुरु के नाम से जाना जाता है। उनके स्टूडेंट्स में रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार रह चुके हैं। एक्टिंग का कोर्स पूरा करने के बाद वो ऑडिशन देना शुरू कर दिए।

फुकरे एक ऐसी फिल्म थी जिससे सभी कलाकारों को फायदा हुआ

तमाम ऑडिशंस के बाद पुलकित एक डेली सोप के लिये सेलेक्ट हुए। सीरियल का नाम था – क्योंकि सास भी कभी बहु थी, और इसको एकता कपूर बना रही थी। स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला यह सीरियल सबसे लम्बा चलने वाले सीरियल्स में से एक हैं। पुलकित द्वारा लक्ष्य वीरानी का निभाया गया किरदार लोगों ने खूब पसंद किया और अब पुलकित की पहचान बनने लगी थी। साल 2007 में उन्होंने उस शो को छोड़ दिया और फिर साल 2008 में वो एक दूसरे रियलिटी शो में दिखे, जिसका नाम था – कहो ना यार है। यह भी स्टार प्लस पर ही टेलीकास्ट हुआ था।

टीवी खत्म हुआ, अब फिल्मों की बारी थी

साल बीतता गया और मायानगरी में संघर्ष का दौर जारी था। अब आता है साल 2012 और रिलीज होती है पुलकित की पहली फीचर फिल्म। इस फिल्म का नाम था बिट्टू बॉस। पुलकित का इस फिल्म में लीड कैरेक्टर था। कम बजट की यह एक मनोरंजक फिल्म थी। जिसे लोगों ने पसंद किया था। फिल्म तो हिट नहीं हुई लेकिन पुलकित के काम की तारीफ हुई। इसी काम का परिणाम था फिल्म फुकरे। फुकरे साल 2013 में आयी थी और अपने कंटेंट की वजह से यह फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से जुड़े सभी एक्टर्स को अच्छी-खासी पहचान मिली थी। जिसमें आप वरुण शर्मा, अली फजल और ऋचा चढ्ढा का हम ले सकते हैं।

इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री हुई थी पुलकित सम्राट की

अब तक दर्जन भर फिल्मों में काम कर चुके पुलकित सम्राट की ज्यादातर फ़िल्में फ्लॉप ही हुई है लेकिन इनमें से जय हो, सनम रे और फुकरे रिटर्न्स ऐसी फिल्में है जिनसे पुलकित ने सफलता का स्वाद भी चखा। सलमान खान की मुंहबोली बहन स्वेता रोहिरा के साथ लम्बे समय तक चलने वाले रिलेशनशिप को पुलकित सम्राट ने साल 2014 में शादी तक पहुँचाया लेकिन यह शादी कामयाब नहीं हुआ और एक साक के बाद ही साल 2015 में दोनों अलग हो गए। स्वेता रोहिरा ही वो वजह थी जिसके कारण सलमान खान पुलकित की डेब्यू फिल्म बिट्टू बॉस का प्रोमोशन करते नजर आये।

सलमान खान की मुंहबोली बहन स्वेता रोहिरा से पुलकित की शादी हुई थी, लेकिन यह ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया।

और साल 2014 में आयी फिल्म जय हो में भी उसे एक अहम किरदार दिया गया था। क्योंकि बॉलीवुड में रिश्ते बड़े काम के होते हैं।

बॉलीवुड में पुलकित के सितारे बुलंद है

पुलकित की अगली फिल्म पागलपंती है जो नवम्बर 2019 में रिलीज होगी। यह एक भारी स्टार कास्ट की फिल्म है जिसमें जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे कई सितारे दिख रहे हैं। अभी की बात करें तो ऐक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ उनके अफेयर्स है जिसे दोनो ने एक्सेप्ट भी किया है। यह पुलकित सम्राट की अब तक की जर्नी है बॉलीवुड में।

कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम पर एडमिट किया कि वो दोनों रिलेशनशिप में है।

उनके सितारे आगे भी बुलंद रहे ऐसी हम कामना करते हैं।

वीडियो: बिग बॉस का यह विजेता अब ढाबा क्यों चला रहा है?

वीडियो: कैसे आनंद महिंद्रा ने अपने विरासत को आगे बढ़ाया?

फ़िल्मी सितारों के बारे में ऐसी जानकारी के लिए फेसबुक पेज को लाइक और ट्विटर पर फॉलो जरूर करें। साथ ही हमारे वीडियो अपडेट्स के लिए यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब करके घंटी के बटन को दबाना ना भूलें।

Leave a Reply