divine-and-naezy-real-life-gully-boy-story-in-hindi

गली बॉय तो देख लिए, लेकिन असली गली बॉय को जाने क्या?

divine-and-naezy-real-life-gully-boy-story-in-hindi
रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म में डिवाइन और नेज़ी का किरदार निभा रहे हैं।

बीते 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन एक फिल्म रिलीज हुई – गली बॉय। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार को निभाया है। फिल्म को जोया अख्तर बनायी है और फिल्म सच में काफी खूबसूरत है। लेकिन यह एक फिल्म है, जिसको किसी के लाइफ पर बनाया गया है। और वो हैं – डिवाइन और नेज़ी। यह दोनों रैपर हैं और इंडियन हिप हॉप कल्चर का सबसे चर्चित चेहरा भी। आज हमने सोचा कि जब लोग इनके बारे में और जानना चाहते हैं तो हमें बताने में क्या हर्ज।

कौन है डिवाइन और नेज़ी?

पहले बात कर लेते हैं डिवाइन की। डिवाइन का पूरा नाम विवियन फर्नांडिस है। 2 अक्टूबर 1990 को मुंबई के कुर्ला में जन्में विवियन के पैरेंट्स के बीच ज्यादा बनती नहीं थी। इसी वजह से वो दोनों अलग रहते थे। इस सब का विवियन पर बहुत ही बुरा असर होता था। विवियन का ज्यादातर वक्त उसके दादी और नानी के साथ बीतता था। डिवाइन ने सेंट जॉन द इवेंजेलिस्ट हाई स्कूल, मरोल अंधेरी, मुंबई से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने आर डी नेशनल कॉलेज, मुंबई से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था। वो रैप गाने और लिखने तब शुरू किए, जब वह 11वीं में पढ़ते थे। मुंबई में एक बार एक अंग्रेज के टीशर्ट पर उन्होने एक अमेरिकन रैपर 50-सेंट की तस्वीर देखी। जब विवियन ने उसे उसके बारे में पूछा तो वो बोले की यह एक अमेरिकन रैपर है। उसके बाद विवियन ने उसे चार-पांच रैपरों की रैप धड़ाधड़ सूना डाली। वो अंग्रेज काफी प्रभावित हुआ। बहुप्रसिद्ध रैपर एमिनेम से प्रेरित होकर विवियन ने अंग्रेजी रैप के साथ अपने गायन करियर की शुरुआत की, लेकिन उसके बाद में विवियन ने हिंदी रैप गाने शुरू किए।

Zoya-Akhtar-with-divine-and-naezy
मेरे गली में. . . गीत के बाद ही जोया अख्तर ने इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने की सोच ली थी।

डिवाइन नाम कहाँ से आया?

वो क्रिश्चियन हैं और अक्सर अपने दादी और नानी के साथ ही वक्त बिताया है। उनकी दादी उन्हें हर शाम को चर्च लेकर जाती थी। जिससे विवियन के मन में भी धार्मिक भावनाएं आने लगी। फिर जब वो लिखना शुरू किया तब वो अपना स्टेज नेम डिवाइन रख लिया। जो आगे चलकर काफी पॉपुलर भी हुआ। वो अब तक के रिलीज अपने सभी गाने को डिवाइन के नाम से ही रिलीज किये हैं।

अब बात दूसरे खिलाडी नेज़ी की।

नेज़ी भी कुर्ला के ही हैं। नेज़ी का पूरा नाम नावेद शेख है। इंग्लिश में नावेद इज क्रेजी से बना है नेज़ी। डिवाइन की ही तरह नेज़ी भी एक अंडरग्रॉउंड रैपर थे। लेकिन वो अंडरग्रॉउंड तब तक थे जबतक उनका वीडियो “आफत” नहीं रिलीज हुआ था। आफत के रिलीज होने का साल था 2014 । बस तभी से ही कारवाँ आगे बढ़ता गया और अब आसमान की बुलंदियों को छू रहा है।

divine-and-naezy
डिवाइन और नेज़ी इंडियन हिप-हॉप कल्चर का सबसे उभरता हुआ नाम है

सफलता का स्वाद कब मिला ?

डिवाइन पहले इंग्लिश में रैप करते थे। उनका पहला वीडियो साल 2013 में “वॉइस ऑफ़ द स्ट्रीट्स” इंग्लिश में ही आया था लेकिन वो ज्यादा चला नहीं। उससे उसे कुछ भी पहचान नहीं मिली। फिर उनकी मुलाकात हुई चंगेज खान से। चंगेज खान टोरंटो बेस्ड रैपर हैं। उन्होंने डिवाइन को बताया कि तुम्हारा ऑडियंस हिंदी को ज्यादा पसंद करता है इसीलिए तुम्हें भी हिंदी में ही रैप करना चाहिए। फिर उसी साल डिवाइन ने अपना अगला वीडियो “ये मेरा बॉम्बे” रिलीज किया। इस वीडियो ने उसे रातों-रात स्टार बना दिया। इस वीडियो को कई बॉलीवुड स्टार ने भी अपने सोशल मिडिया साइट पर शेयर किया।

ये मेरा बॉम्बे गीत को आप यहाँ देखे

उसके अगले साल साल 2014 में जब नेज़ी ने अपना वीडियो “आफत” रिलीज किया तब उसे भी खासी पहचान मिली थी। फिर आया चमत्कारिक साल 2015 । इस साल दोनों ने मिलकर वीडियो रिलीज किया – मेरे गली में। इस गाने ने आते ही तबाही मचा दी। सोनी म्यूजिक वाले इन दोनों से खासे इम्प्रेस हुए और उनके साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। यह एक बड़ा मौका था, क्योंकि कोई भी स्टैब्लिशड म्यूजिक स्टूडियो ऐसे ही किसी इंडिपेंडेंट रैपर को इतना बड़ा मौका नहीं देता है। फिर इस गीत को सोनी म्यूजिक के साथ रिलीज किया जो काफी पॉपुलर हुआ। अब टाइम आ गया था कुछ बड़ा करने का। डिवाइन ने पोलुपर इंडियन डीजे न्यूक्लिया के साथ मिलकर “बस रानी” नाम से एक अल्बम रिलीज किया, यह भी काफी हिट रहा। साल 2015 के जीमा अवार्ड में उसे बेस्ट ईडीएम ट्रैक ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया।

मेरे गली में. . . वीडियो यहाँ है

मार्च 2016 में डिवाइन ने अपना पहला सोलो वीडियो “जंगली” रिलीज किया और यह वीडियो आते ही चार्टबस्टर हो गया। अप्रैल 2016 में बीबीसी एशियन नेटवर्क ने उन्हें एक शो के लिए बुलाया। वहाँ जाने वाले वो पहले हिंदी रैपर बने। कामयाबी कदम चूमती रही और वो साल दर साल गाने रिलीज करते रहे। उनका एक वीडियो “फरक” फरवरी 2017 में इंडीपॉप गानों में टॉप पर था। मई 2017 में वो इंडो-अमेरिकन रैपर राजा कुमारी के साथ एक वीडियो “सिटी स्लम्स” को रिलीज किया। यह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने के मात्र चैबीस घंटे के अंदर 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

राजा कुमारी के साथ सिटी स्लम्स वाला वीडियो यहाँ है

बॉलीवुड मेनस्ट्रीम फिल्मों में डिवाइन और नेज़ी की एंट्री

साल 2018 के शुरुआत में अनुराग कश्यप की फिल्म आयी थी “मुक्केबाज”। इस फिल्म के एक रैप पैंतरा को डिवाइन ने गाया था। फिर ब्लैकमेल का “बदला” और अब गली बॉय के सभी पांच गानों में उनकी भूमिका है। वहीं दूसरी तरफ नेज़ी की बात करें तो वो भी लगातार अपने वीडियो रिलीज करते रहे और उन्हें भी कामयाबी मिलती रही। म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जिओसावन पर परफॉर्म करने वाले वो पहले इंडियन रैपर बने। साल 2018 में आयी हर्षवर्धन कपूर की फिल्म “भावेश जोशी सुपरहीरो” में नेज़ी का भी एक गीत था और अब गली बॉय में भी तो वो हैं ही।

यह दोनों – डिवाइन और नेज़ी इंडिया के तेजी से उभरते रैपर हैं। इनकी जिंदगी मिसाल इसीलिए भी है क्योंकि इन्होंने विपरीत परिस्थिति में अपने मुकाम को बनाया है। फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी का किरदार इन्हीं दोनों पर बेस्ड है।

हम आपको ऐसे ही मजेदार जानकारियाँ देते रहे इसीलिए जरूरी है कि आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर हमसे जुड़ जाएँ। फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो जरूर करें, साथ ही यूट्यूब चैनल को भी सब्स्क्राइब कर लें।

Leave a Reply